फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Fasting started in Paonta for cow rights

Cow Rights : गो अधिकारों को लेकर पांवटा में अनशन शुरू

Fri, 16 Sep 2022 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fasting started in Paonta for cow rights
पांवटा में गो संरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे गोसेवक सचिन व अन्य। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गो संरक्षण को लेकर सात दिनों से पांवटा साहिब में धरना प्रदर्शन जारी है। मगर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से अब तक समाधान के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं हो सके है। इसी कारण वीरवार को गो सेवक सचिन ओबराय ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधीश सिरमौर को ज्ञापन भी भेजा और शीघ्र समाधान नहीं निकालने पर हिंदू समाज के उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी, नगर गो सेवा प्रमुख अजय संसरवाल, हेमंत कुमार धर्मपाल ने कहा कि गो सेवक सचिन सात दिनों से गोसंरक्षण के मुद्दे को लेकर परशुराम चौक के समीप शांतिपूवर्क धरना कर रहे हैं। गो हितों की अनदेखी और गोवंश की सड़कों पर हादसों में दर्दनाक मौत हो रही है। लंपी रोग से कई पशु तड़फ-तड़फ कर मर रहे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन की ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इसमें चलते वीरवार से 24-24 घंटे के क्रमिक अनशन का फैसला लिया गया है। प्रथम दिन गो सेवक सचिन ओबराय ने अनशन किया।
विज्ञापन

सचिन ने कहा कि जिलाधीश सिरमौर को ज्ञापन भेजा है। इसमें जिला सिरमौर की सड़कों से समस्त गोवंश को गौशाला, काऊ सेंचुरी पहुंचाने, सड़कों पर गोवंश को छोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने, पांवटा साहिब में काऊ सेंचुरी खोलने, सरकारी गोसदनों में व्यवस्था दुरुस्त करने जैसी मांग रखी है। यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो मजबूरन हिंदू समाज को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed