फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Farmers Morcha demands to revoke cases against farmers of Paonta and BBN

पांवटा, नालागढ़ आदि क्षेत्रों में हुए दर्ज हुए मुकदमें लिए जाएं वापिस

Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers Morcha demands to revoke cases against farmers of Paonta and BBN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर पांवटा साहिब, नालागढ़ सहित अन्य जगह दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद सभी किसानों और घायल साथियों के प्रति संवेदना व्यक्त कर केंद्र सरकार से उनको मुआवजा देने की मांग भी दोहराई है।
विज्ञापन

संयुक्त ब्यान में संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश अनिंदर सिंह नॉटी, खूब राम संयोजक जिला मंडी, मनीष ठाकुर संयोजक जिला सोलन, बृजेश शर्मा संयोजक जिला ऊना, गुरमुख सिंह, चरणजीत सिंह जैलदार, गुरजीत सिंह, जसविंदर बिलिंग, देवरूप सैनी, बलविंदर ठाकुर, हरिराम शास्त्री, अर्जुन सिंह रम्मी व गुरनाम सिंह ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि लोकसभा के पटल पर केंद्र सरकार कहती है कि उसके पास आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों का कोई आंकड़ा नहीं है।
विज्ञापन

जबकि केंद्र की गुप्तचर एजेंसियां एक छोटी-छोटी घटना का विवरण भी रोजाना नोट कर गृह मंत्रालय को भेजती रहती हैं। उनकी बात अगर सच भी हो तब भी यह गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार की बहुत बड़ी विफलता और चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार इस गलतफहमी में न रहे कि तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने मात्र से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा। अभी किसानों की अन्य मांगों पर सरकार ने कोई घोषणा या बयान जारी नहीं किया है।
किसानों की अन्य मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी बिल, बिजली संशोधन विधेयक की वापसी, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को सरकारी मुआवजा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के किसान पहले की तरह इस आंदोलन और दिल्ली मोर्चे में भाग लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल संयुक्त किसान मोर्चा चार दिसंबर को दिल्ली में केंद्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेगा और प्रदेश के किसानों का पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed