फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ex serviceman association ponta sahib organised function

सिरमौर: लोकगायक अरविंद राणा व अनुप झांगटा के गीतों ने रंग जमाया

Sun, 19 Feb 2023 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
ex serviceman association ponta sahib organised function
पांवटा में भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई के स्थापना दिवस मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। संवाद
सचित्र-17,18
विज्ञापन

लोकगायक अरविंद राणा और अनुप झांगटा के गीतों ने बांधा समां
वीरनारियां, वीर माता-पिता और पूर्व सैनिक परिवार रहे उपस्थित
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई इकाई का स्थापना दिवस आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र इकाई का स्थापना दिवस गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल सभागार में हुआ। इसमें उद्यमी नरेंद्र पाल सिंह सहोता ने मुख्यातिथि, कर्नल नरेश चौहान और गुरु नानक मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य देविंद्र सहानी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में क्षेत्र की वीरनारियां और पूर्व सैनिक परिवार सहित उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू ने संगठन के पूर्व और वर्तमान कार्यों की रूपरेखा पेश की। इसके बाद वीर नारियों को तालियों से स्वागत हुआ। उनके चहेतों की ओर से देश के लिए किए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखुवाला के बच्चों का सर्जिकल स्ट्राइक पर नाट्य मंचन हुआ। बीकेडी स्कूल की छात्राओं ने गिद्दा, दून वैली स्कूल की छात्राओं ने सेना पर मार्मिक प्रस्तुति और गुरु नानक मिशन स्कूल के छात्रों ने पहाड़ी नाटी पेश की।
विज्ञापन

इसके बाद उत्तराखंड और हिमाचल के लोक गायक अरविंद राणा व अनुप झांगटा ने अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत की। उन्होंने हिंदी, पंजाबी, सूफी व पहाड़ी गाने गाकर उपस्थित लोगों की वाह वाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से मुख्य रूप से संगठन की कौर कमेटी से संरक्षक डॉ. एसपी खेड़ा, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सिंह चौहान, हरदेश बत्रा, जीवन सिंह, अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठुंडू और सवर्णजीत आदि मौजूद रहे।
-----सुरेश--तन्हा

पांवटा में भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई के स्थापना दिवस मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

पांवटा में भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई के स्थापना दिवस मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed