{"_id":"61b39712c92061447201bc8c","slug":"eopard-attack-on-man-in-bhudpur-village-of-nahan-nahan-news-sml3930236138","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूडपुर गांव में रात को ग्रामीण पर झपटा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूडपुर गांव में रात को ग्रामीण पर झपटा तेंदुआ
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र के अंतर्गत बनकला पंचायत के भूडपुर गांव में शुक्रवार रात को एक बार फिर से खूंखार तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ रात करीब साढ़े 9 बजे गांव को जाने वाली सड़क के बीचों-बीच बैठा था। इस बीच बाइक पर घर लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला बोला, जिसमें युवक की जान बाल बाल बची।
गौरतलब रहे कि एक तेंदुआ क्षेत्र में कई दिनों से खुले में घूम रहा है। तेंदुए को ग्रामीणों ने कई जगह खुले मेें घूमते हुए देखा है जिससे ग्रामीणों में खौफ पसरा हुआ है। इलाके में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुआ स्थानीय निवासी राकेश पंवार के पालतू कुत्ते को मार कर खा चुका है। इसके अलावा लाजवंती की छोटी गाय (बछड़ी) को भी अपना शिकार बना चुका है। कून में भी तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया है। लोग तेंदुए को दिनदिहाड़े खुले में घूमते हुए देख चुके हैं। उसे पहले गांव से लगती नदी में देखा गया जिसे ग्रामीणों ने पत्थर मारकर भगाया। इसके बाद तेंदुए को रात के समय मालोवाला और दिन में खादर का बाग स्थित आटा मील के पास भी देखा गया।
शुक्रवार रात को तेंदुआ एक बार फिर से नजर आया। तेंदुआ मारकंडा नदी से ऊपर गांव को जाने वाली सड़क के बीचों बीच बैठा था। रात करीब साढ़े 9 बजे भूडपुर निवासी मनीष कुमार बाइक पर मोगीनंद से अपनी ड्यूटी से लौटकर वहां पहुंचा। बाइक की लाइट धीमी थी जिस कारण उसे लगा सड़क पर भूसा सा गिरा हुआ है। जब वह थोड़ा पास आया तो वहां तेंदुआ बैठा पाया। मनीष ने बाइक का गेयर बदलकर गति बढ़ा दी। इसी बीच तेंदुए ने वहां से गुजर रहे मनीष पर छलांग लगाई। बाइक की गति तेज होने से तेंदुए का हमला खाली गया। मनीष ने घर पहुंचकर ही राहत की सांस ली।
विज्ञापन
स्थानीय मनीष कुमार, यशपाल, राकेश पंवार, लाजवंती, अमर सिंह ने प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। वन मंडल नाहन के डीएफओ सौरभ जाखड़ ने कहा कि गांव में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।