फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   employees working continues 8 to 10 hours for maintaing electricity supply in haripurdhaar sirmaur

ठंड के बीच 10 घंटे तक बिजली दुरुस्त करते रहे कर्मी

Tue, 25 Jan 2022 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
employees working continues 8 to 10 hours for  maintaing electricity supply in haripurdhaar sirmaur
नाहन में महलात पर ट्रांसफार्मर में लोड पड़ने से क्षतिग्रस्त हुई तार को दुरूस्त करते लाइनमैन। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली बोर्ड के सराहनीय प्रयासों की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान बिजली को पहुंचने में 8 से 10 दिन तक का समय लग जाता था, उन क्षेत्रों में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने 3 से 4 दिनों के भीतर ही आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में तो 8 से 10 घंटों के भीतर ही आपूर्ति बहाल करके हजारों लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। तेज तूफान चलने और भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में बिजली की लाइनें जमीन पर बिछ गई थीं। खराब मौसम और कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर विद्युत बोर्ड के कर्मचारी 9 से 10 घंटे तक कार्य करके बिजली दुरुस्त करने में जुटे रहे। बर्फबारी के दौरान लाइनों पर काम करना लोहे के खंभों पर चढ़ना आसान काम नहीं है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के कर्मचारी सुबह 7 बजे से ही अपना कार्य शुरू कर देते हैं। पहले पेट्रोलिंग का कार्य शुरू करते हैं। पेट्रोलिंग के दौरान जहां भी लाइन टूटी हुई मिली, वहां मौसम की परवाह किए बिना ही उस लाइन को जोड़ने में जुट जाते। कर्मियों की अलग-अलग टोलियां बनाकर काम कर रहे हैं। इसलिए 3 से 4 लाइनों पर एक साथ कार्य शुरू हो जाता है। कर्मी शाम 6 से 7 बजे तक कार्य में जुटे रहते हैं। इसका सुखद परिणाम क्षेत्र के हजारों लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed