फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   employees demanded to old pension scheme and organised sanklap railly in nahan

पुरानी पेंशन नहीं हुई बहाल तो हम सरकार को करेंगे बाहर

Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
employees demanded to old pension scheme and organised  sanklap  railly in nahan
नाहन के एसएफडीए हॉल में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मौजूद कर्मचारी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में बारिश के बावजूद हजारों कर्मचारियों ने रविवार को सड़क पर उतरकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाई। एसएफडीए हाल नाहन में डटे कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर संकल्प रैली निकाली। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि मानसून सत्र से पहले यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो शिमला में विधानसभा का परिवार सहित घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

पेंशन संकल्प रैली एसएफडीए हाल के गेट से शुरू हुई। ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई यह रैली लाइब्रेरी चौंक, नया बाजार, गुरुद्वारा मार्ग, चौगान मैदान, गुन्नुघाट मार्ग से होती हुई नगर परिषद के कमेटी हाल के पास पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पर नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व एसएफडीए हाल नाहन में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की एकमात्र मांग है। इसके अलावा कुछ और मंजूर नहीं है। सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है तो कर्मचारी परिवार सहित मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार चुनावों में अलग-अलग पार्टी की सरकार बनने का रिवाज बदलने की बात कर रही है। यह तभी संभव होगा जब हमारी पुरानी पेंशन बहाल होगी। हम उनका साथ देंगे। यदि पेंशन बहाल नहीं की तो हम सरकार को बाहर ही करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी इसे बहाल कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों का पैसा प्राइवेट कंपनी को जा रहा है।

संकल्प रैली में विभिन्न जिलों से आए संघ के जिला प्रधान, जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा, नाहन प्रधान संदीप कश्यप, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा, हरदेव ठाकुर सहित जिले भर से आए करीब चार हजार कर्मचारी मौजूद रहे।

नाहन में पेंशन संकल्प रैली में उमड़ा कर्मचारियों का जनसैलाब। संवाद

नाहन में पेंशन संकल्प रैली में उमड़ा कर्मचारियों का जनसैलाब। संवाद- फोटो : NAHAN

नाहन में पेंशन संकल्प रैली में ढोल नगाड़े बजाते कलाकार। संवाद

नाहन में पेंशन संकल्प रैली में ढोल नगाड़े बजाते कलाकार। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed