फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity system maintenance in dadhahu

Sirmour News: ददाहू क्षेत्र में सुधारी जा रही बिजली व्यवस्था

Fri, 07 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity system maintenance in dadhahu
विकास की बात--
विज्ञापन


सर्दियों में लोड बढ़ने की समस्या से मिलेगी निजात

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल ददाहू के अंतर्गत विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के लिए तीन ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के साथ-साथ सर्दियों में अधिक लोड बढ़ने की समस्या से निजात मिल सकेगी।

इस कार्य पर करीब 20 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें ग्राम तिरमली में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर उसे 100 केवीए किया गया है। वहीं ददाहू के दो अलग-अलग वार्डों में भी ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इसमें 100 केवीए के एक ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर 250 और 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा कर 400 केवीए की जा रही है। इनमें से दो ट्रांसफार्मर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि एक का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


इन ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाने से सर्दियों के दौरान लोड अधिक बढ़ने से बिजली बार-बार कटने और घरेलू उपकरणों के जलने से निजात मिलेगी। सहायक अभियंता कोमल शर्मा ने बताया कि इन तीनों ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे ऐसे सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया गया है जहां विद्युत कर्मियों को भी मरम्मत के दौरान सुविधा मिलेगी और सर्दियों के दौरान उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अन्य पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने के प्रयास भी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed