फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity cut make problem in rajgarh

राजगढ़ की 6 पंचायतों में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान

Sat, 30 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Sat, 30 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
electricity cut make problem in rajgarh
बिजली

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल के पझौता व रासुमांदर क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कुफ्फर निवासी चेतराम मेहता, ज्ञानकोट निवासी नरेंद्र ठाकुर, देवठी मझगांव निवासी दिलाराम शर्मा व कोटी पधोग निवासी ज्ञानसिंह नेगी ने बताया कि रासुमंदिर क्षेत्र की टाली भुज्जल, माटल बखोग, कोटी पधोग, देवठी मझगांव, डिब्बर व कोटला बांगी आदि पंचायतों में पिछले करीब एक महीने से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। कभी लाइट रात को गुल रहती है तो कभी दिन भर लाइट के दर्शन नहीं होते।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शुक्रवार से बिजली पूरी तरह से गुल है जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि आजकल सभी लोग बिजली संचालित उपकरणों पर निर्भर हैं। ऐसे में बिजली न होने से सभी उपकरण बेकार पड़े हैं। स्कूली बच्चों की भी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली की अविलंब आपूर्ति सुचारु की जाए अन्यथा ग्रामीणों को बिजली कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेवारी खुद बिजली बोर्ड की होगी। इस बारे में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि धमांदर के समीप पेड़ लाइन पर गिरने से इस क्षेत्र में बिजली बंद है जिसे ठीक किया जा रहा है। आपूर्ति को शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राजगढ़ के नेहरू मैदान में मनेगा स्वतंत्रता दिवस
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस नेहरू मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी एसडीएम कपिल तोमर ने की। इस बैठक में सभी विभागों व शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नेहरू मैदान में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बारिश होने की स्थिति में इसका आयोजन अंबेडकर भवन में किया जाएगा। बैठक में एसएमएस उद्यान उजागर सिंह तोमर, सीडीपीओ मीना सूद, कनिष्ठ अभियंता अमर सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय चौहान, बीपीईईओ चेतराम शर्मा व आरओ सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
---------------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed