{"_id":"5d8f8d618ebc3e0159664c1f","slug":"election-nahan-news-sml309160051","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में एमसीएमसी व मीडिया केंद्र क्रियाशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में एमसीएमसी व मीडिया केंद्र क्रियाशील
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा उपचुनाव के दौरान पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखने के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी केंद्र (एमसीएमसी) और मीडिया केंद्र ने जिला लोक संपर्क अधिकारी नाहन कार्यालय में कार्य करना आरंभ कर दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी केंद्र में सात कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो क्रमवार इस केंद्र में ड्यूटी देंगे। उन्होंने कहा कि एमसीएमसी समिति की ओर से विभिन्न न्यूज चैनल, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों एवं पेड न्यूज का गहनता से आकलन किया जाएगा इसकी सूचना प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र पर भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित की जाएगी। उपायुक्त ने जानकारी दी कि विधानसभा उपचुनाव से संबधित सभी सूचनाएं भी मीडिया कर्मियों को स्थापित मीडिया केंद्र से प्रेषित की जाएंगी। ताकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का व्यापक प्रचार हो सके। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में स्थापित मीडिया केंद्र का दूरभाष नंबर 01702-225024 हैं, जिस पर चुनाव संबंधित जानकारी कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि मीडिया केंद्र और एमसीएमसी के प्रभारी जिला लोक संपर्क अधिकारी को बनाया गया है।