फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   education national samelan in ponta

Sirmour News: नई शिक्षा नीति और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर हुआ मंथन

Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
education national samelan in ponta
नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल ऑफ एलायंस के राष्ट्रीय सम्मलेन में नवगठित इकाई के अध्यक्ष व अन्य पदाधिक
नई शिक्षा नीति, शिक्षा में गुणात्मक सुधार व विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर चर्चा
विज्ञापन

-कुलभूषण शर्मा लगातार चौथी बार नेशनल इंडिपेंंडेंट स्कूल एलायंस के राष्ट्रीय इकाई अध्यक्ष निर्वाचित

पांवटा साहिब में संपन्न हुआ एनआईएसए का राष्ट्रीय सम्मेलन, नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का निर्वाचन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक आस्था की नगरी पांवटा साहिब में नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस (निसा) का राष्ट्रीय सम्मेलन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के 20 से अधिक राज्यों से शिक्षाविद, निजी विद्यालय संचालक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े दर्जनों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया होटल ग्रेंड रिवैरा में संपन्न हुई। यह चुनाव निसा के बायलॉज के अनुसार निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता अनिंद्र सिंह पंडेर की देखरेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से आयोजित किया गया। चुनाव में कुलभूषण शर्मा को लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से निसा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए 13 अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी विधिवत निर्वाचन किया गया। नवगठित टीम आगामी कार्यकाल में देशभर के निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा तथा शिक्षा क्षेत्र के सशक्त विकास के लिए कार्य करेगी। सम्मेलन के दौरान नई शिक्षा नीति, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों तथा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रस्ताव भी पारित किए गए।
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी निसा हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से की गई। आयोजन को सफल बनाने में हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गुलशन कुमार तथा द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग की विशेष भूमिका रही। इससे पहले 17 मई 2026 को देशभर से आए शिक्षाविदों एवं प्रतिनिधियों ने द स्कॉलर्स होम स्कूल का भ्रमण किया। पांवटा साहिब के इस विद्यालय में सभी अतिथियों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात स्नेहपूर्वक नाश्ते का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया, जिसकी सभी उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। आयोजकों के अनुसार यह राष्ट्रीय सम्मेलन शिक्षा जगत में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ, जो देशभर के निजी विद्यालयों के लिए नई दिशा प्रदान करेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग, संवाद और सशक्त नेतृत्व को और अधिक मजबूत करेगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed