फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   durga astmi celebrated in sirmaur- people organised kanjika poojan

दुर्गाष्टमी पर मंदिरों-घरों में हुआ कंजक पूजन, लगाया भोग

Wed, 13 Oct 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
durga astmi celebrated in sirmaur- people organised kanjika poojan
नाहन में दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं का भोग लगाती एक महिला। - फोटो : NAHAN
नाहन/ ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर में श्री दुर्गाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नाहन शहर के कालीस्थान मंदिर, हरिपुरधार के माता भंगायनी मंदिर समेत कई मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में कंजक पूजन किया गया और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

नाहन, संगड़ाह, ददाहू और कालाअंब के मंदिरों में लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ माथा टेका। लोगों ने कंजकों के रूप में कन्याओं को भी पूजा। इस मौके पर नाहन के कालीस्थान, ददाहू के दुर्गा माता मंदिर, रेणुका जी तीर्थ के गायत्री एवं रेणुका माता मंदिर सहित महत और बिरला गांव स्थित माता ला देवी मंदिर, हरिपुरधार के मां भंगायणी मंदिर, बायरी गांव के काली मंदिर, बिजली और फोरेस्ट कॉलोनी ददाहू स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष रौनक देखने को मिली। यहां पर श्रद्धालुओं ने माता को हलवा-पूरी और नैवेद्य आदि का भोग लगाया।
विज्ञापन

कन्याओं के रूप में कंजक पूजन करके उनको उपहार भी भेंट किए। ददाहू के दुर्गा मंदिर में बाल रूप में मां दुर्गा की झांकी भी निकाली गई जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही। अष्टमी पर पर्व सभी जगह पर श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर माता के दर्शन करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार को जिलेभर में दुर्गा नवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed