Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   drops of hope socaiety donate 40 unit blood in this month

Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप ने उपलब्ध करवाया 40 यूनिट खून

Sun, 01 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
drops of hope socaiety donate 40 unit blood in this month
पीजीआई में रक्तदान करता ड्राप्स ऑफ सोसायटी का सदस्य। स्रोत: सांससयटी
ड्रॉप्स ऑफ होप ने उपलब्ध करवाया 40 यूनिट खून
विज्ञापन

अनमोल जिंदगी की सुरक्षा में योगदान की मुहिम जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मई महीने में 40 यूनिट खून देकर अनमोल जिंदगी की सुरक्षा में योगदान दिया है। सोसायटी के सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप का खून जरूरत अनुसार 1 मई से 31 मई तक मेडिकल कॉलेज नाहन, पीजीआई, जीएमसी-32, पंचकुला और आईजीएमसी शिमला में उपलब्ध करवाया।

सोसायटी की ओर से मेडिकल कॉलेज नाहन में ओ-पॉजिटिव 1, ए-निगेटिव 1, ए -पॉजिटिव 8, एबी -पॉजिटिव 7, बी-पॉजिटिव 1 और एबी-निगेटिव 2 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर अनमोल जिंदगी को बचाने में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न ग्रुपों का 20 यूनिट रक्त पंचकुला, पीजीआई, जीएमसी चंडीगढ़, अंबाला और आईजीएमसी शिमला में दिया गया।

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संचालक ईशान राव ने बताया कि मई महीने में अलग-अलग ग्रुप का 40 यूनिट खून उपलब्ध करवाया गया है। सोसायटी की ओर से कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाया जा रहा है। इसमें एक हजार से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जो जरूरत अनुसार लोगों को रक्त देकर उनकी अनमोल जिंदगी बचाने में सहयोग कर रहे हैं। रक्तदान को लेकर नारी शक्ति भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed