{"_id":"6169c528dc9c074c43007837","slug":"dont-give-your-atm-pin-information-to-anyone-arun-kumar-nahan-news-sml3873277108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने एटीएम की जानकारी किसी को न दें : अरुण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने एटीएम की जानकारी किसी को न दें : अरुण कुमार
विज्ञापन
नाहन के मालोंवाला गांव में जागरूकता शिविर के दौरान मौजूद बैंक अधिकारी व ग्रामीण।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की कच्चा टैंक शाखा ने बनकला पंचायत के मालोंवाला गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। नाबार्ड (एफआईएफ) के सौजन्य से आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता कच्चा टैंक बैंक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अरुण कुमार ने की।
अरुण कुमार ने ग्रामीणों को जहां बैंक की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित किसान क्रेडिट, हिम स्वरोजगार, मुद्रा ऋण आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी वहीं लोगों को छोटी-छोटी बचत करने और ऑनलाइन ठगी से बचने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी बचत पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए बैंक में पैसा जमा करवाना एक अच्छा माध्यम हो सकता है। शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों से अपने एटीएम की जानकारी किसी से भी साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ शातिर, लोगों को बैंक के नाम से फोन करके उनके एटीएम से संबंधित पूछताछ करते हैं। बैंक कभी भी इस तरह का फोन नहीं करता। लोगों को चाहिए कि वह अपने बैंक खाते और एटीएम की जानकारी किसी को न दें। यदि कोई शंका हो तो सीधे बैंक जाकर पूछताछ करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर बैंक कर्मी प्रवीण कुमार और निधि ने लोगों को डिजिटल बैंकिंग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनको बैंक में खाते खोलने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।