फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   doiwala sugar mile will purchages sugarcane from ponta sahib

पांवटा से डोईवाला चीनी मिल खरीदेगी डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना

Sat, 13 Nov 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
doiwala sugar mile will purchages sugarcane  from ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल के पांवटा साहिब क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों से इस बार उत्तराखंड की डोईवाला चीनी मिल ने डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना खरीदने का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार गन्ने की अगेती प्रजाति गन्ना खरीद 350 रुपये प्रति क्विंटल दाम तय किए हैं। इससे पांवटा के किसानों को उत्तराखंड की गन्ना मिल से इस बार इससे भी बेहतर दाम मिलने की उम्मीद जगी है। हर वर्ष पांवटा क्षेत्र के सैकड़ों गन्ना उत्पादक करोड़ों का गन्ना उत्तराखंड डोईवाला चीनी मिल में बेचते हैं।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा जिला महासचिव गुरविंद्र सिंह, पांवटा तहसील इकाई प्रधान ओमप्रकाश, जगदीश चौधरी, राम पाल, श्याम लाल एवं आदेश कुमार का कहना है कि उत्तराखंड की डोईवाला चीनी मिल ने इस बार पांवटा क्षेत्र से डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

हिमाचल के पांवटा साहिब में भूंगरनी, सूरजपुर, बद्रीपुर और गिरिपार के खोड़ोंवाला में कुल चार भार तोल कांटे खरीद के लिए लगा दिए गए है। हर वर्ष पावंटा क्षेत्र के सैकड़ों किसान शुगर कैन ग्रोवर सोसायटी बद्रीपुर तथा शाकुंभरी सोसायटी खोड़ोंवाला के माध्यम से उत्तराखंड शूगर मिल को आपूर्ति करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा क्षेत्र के स्थानीय गन्ना उत्पादकों ने गुड़ की चर्खियों (क्रशरों)में गन्ना बेचना शुरू कर दिया है। हालांकि, शुरुआती दौर में काफी कम 270 रुपये गन्ना खरीदा जा रहा है। अब उत्तराखंड की डोईवाला चीनी मिल को निर्धारित डेढ़ लाख क्विंटल का लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य मिला है।
उधर, पांवटा वैली शुगर कैन ग्रोवर सोसायटी बद्रीपुर के सचिव नेक राम और शाकूंभरी सोसायटी खोड़ोंवाला के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि इसी माह 25 नवंबर तक गन्ना खरीद शुरू करने की उम्मीद है। उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल कंपनी प्रबंधन ने पांवटा वैली से करीब डेढ़ लाख क्विंटल लक्ष्य रखा है। इसके लिए पांवटा क्षेत्र में चार गन्ना खरीद को भार तोल कांटे भी स्थापित कर दिए गए है।

---------------
इस बार बेहतर दाम मिलने की उम्मीदें : गुरविंदर सिंह
स्थानीय किसान नेता ओम प्रकाश, भजन सिंह, मंजीत सिंह और सुरजीत सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष उत्तराखंड शूगर मिल में सामान्य गन्ना 315 रुपये और अगेती प्रजाति का गन्ना 325 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। इस बार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सामान्य गन्ना 340 रुपये तथा अगेती प्रजाति का गन्ना खरीद दाम 350 रुपये खरीदना तय किया है। इससे हिमाचल पांवटा के किसानों को उत्तराखंड में अगेती गन्ना प्रजाति के 352 रुपये या इससे अधिक प्रति क्विंटल तक खरीद होने की उम्मीदें बंधी हुई हैं।
------------------
...चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed