फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Doctors of Nahan College in OT, queues of patients in OPD

नाहन कॉलेज में डॉक्टर ओटी में, ओपीडी में लगी रही मरीजों की कतारें

Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Doctors of Nahan College in OT, queues of patients in OPD
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में मरीजों का मर्ज थमने का नाम नहीं ले रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ऑपरेशन वाले दिन या आपातकाल में लोगों को कई बार तो बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है। वीरवार को भी मरीजों को इसी समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक आपातकाल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में रहे। इस दौरान ओपीडी में आए मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाईं। सैनधार क्षेत्र के नेहर सवार से आई वंदना ने बताया कि उसे एक सप्ताह बाद चेकअप के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

बुधवार को आना था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आ पाई। इन्हें वीरवार को ऑपरेशन की जानकारी नहीं थी, ऐसे में उनका चेकअप नहीं हो पाया। इसी तरह नाहन की सबीना और रेणुकाजी की मीनाक्षी भी रुटीन चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज आई थी लेकिन उन्हें भी बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में स्वीकृत 15 पदों से 12 पद खाली पड़े हैं। केवल तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों जिम्मे पूरा गायनी विभाग है। इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं भी है। ऐसे में यहां उपचार करवाने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपातकालीन ऑपरेशन के चलते हुई दिक्कत : डॉ. बावा
मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस बावा ने बताया कि गायनी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। आपातकालीन ऑपरेशन के चलते ओपीडी की सेवाएं प्रभावित हुई। बताया कि मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है। लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहे इसके लिए प्रबंधन लगातार प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed