फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   District level Himachal Day celebrations will be held at Chaugan Maidan

Sirmour News: चौगान मैदान में होगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

Thu, 03 Apr 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
District level Himachal Day celebrations will be held at Chaugan Maidan
उपायुक्त सुमित खिमटा ने बैठक में तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में होगा। इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सुमित खिम्टा ने यह जानकारी नाहन में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्यअथिति शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर हिमाचल निर्माता डाॅ. यशवंत परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में पुलिस, गृह रक्षकों की टुकड़ियों के अतिरिक्त एनसीसी व अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र- छात्राएं भी भाग लेंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अतिरिक्त दंडाधिकारी एलआर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, सहायक आयुक्त उपायुक्त विवेक शर्मा तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article