फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dhan sale in ponta

Sirmour News: सिरमौर जिला 7786 मीट्रिक टन धान फसल बेचकर प्रदेश में रहा टॉपर

Tue, 09 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
dhan sale in ponta
एपीएमसी पांवटा धान खरीद केंद्र में फसल लेकर पहुंचे किसान। संवाद
(ग्राउंड रिपोर्ट)--
विज्ञापन



प्रदेश के 11 केंद्रों में 20017 मीट्रिक टन धान खरीद, 45.20 करोड़ राशि जारी
-सबसे अग्रणी रहा जिला, धान की खरीद 15 दिसंबर तक जारी रहेगी : अक्षित शर्मा

सुरेश तोमर/संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता निगम के कुल 11 धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए। इनमें कुल 3970 किसानों से अब तक 20017 मीट्रिक टन फसल खरीद हो चुकी है। 3906 किसानों के खातों में 45.20 करोड़ राशि जमा हो चुकी है। इस बार जिला सिरमौर धान खरीद में अव्वल रहा है। जिले के दो केंद्रों में 1854 किसानों से 7705 मीट्रिक टन धान फसल की खरीद की जा चुकी है।

मंगलवार को ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए पहुंची टीम ने धान उत्पादकों से बातचीत की। धान बेचने पहुंचे किसानों ऋषि प्रकाश, राजकुमार, हरभजन सिंह और जय प्रकाश ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा शीघ्र धान खरीद होने से किसानों को अच्छी विपणन सुविधा मिली है। बाहरी राज्यों को कम ही फसल गई है। इसलिए प्रदेशभर में सबसे अधिक फसल बेच कर सिरमौर टॉप कर रहा है। पांवटा केंद्र में धान फसल से स्टोर, बाहर परिसर लबालब भर चुके हैं।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश तरसेम सिंह सग्गी और गुरविंदर सिंह गोपी ने बताया कि इस बार हिमाचल प्रदेश के मेहनतकश किसानों को अच्छी सुविधा मिली है। सबसे बड़ी बात जिले के धान खरीद केंद्रों में बिचौलियों से निजात मिल सकी है। सभी किसान संगठनों के संयुक्त प्रयासों से ये संभव हो सका है। जिला सिरमौर में सर्वाधिक फसल बेच कर किसानों को लाभ के साथ-साथ राहत भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिलावार खरीद में अब तक अकेले सिरमौर की बात करें तो जिले के दो केंद्रों में 1854 किसानों ने 7705 मीट्रिक टन धान फसल बेची है। एपीएमसी पांवटा साहिब केंद्र में 1031 किसानों से 4749 मीट्रिक टन खरीद के साथ पूरे प्रदेश में सबसे अग्रणी रहा है। दूसरे स्थान पर भी जिले का धौलाकुआं में बनी मंडी 823 किसानों से 2958 मीट्रिक टन धान सरकार को बेच चुके हैं। सिरमौर के धान उत्पादकों के खाते में अब तक करीब 17 करोड़ राशि आ चुकी है।
जिला सोलन के बद्दी में 431 किसानों से 1696.65 मीट्रिक टन और नालागढ़ के मार्केट यार्ड में 475 किसानों से 1398.56 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। वहीं, कांगड़ा जिले के फतेहपुर में 201 किसानों से 1799.78 मीट्रिक टन, रियाली में 218 किसानों से 2027 मीट्रिक टन, मिलवां में 199 किसानों से 2288.78 मीट्रिक टन और नगरोटा बगवां में 18 किसानों से 55.58 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
ऊना जिले के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में 184 किसानों ने 1458.19 मीट्रिक टन, जबकि रामपुर मंडी में 195 किसानों ने 861.79 मीट्रिक टन और टकारला मंडी में 195 किसानों ने 724.80 मीट्रिक टन धान बेचा है।

एपीएमसी सिरमौर के सचिव अक्षित शर्मा ने बताया कि अभी 15 दिसंबर तक सरकार और निगम की ओर से मंडियों में अनाज खरीद जारी रहेगी। इस समय जिला सिरमौर में सर्वाधिक धान फसल की खरीद हुई है। अधिकतर किसानों के खाते में धान फसल बिक्री के बाद राशि आ चुकी है।
संवाद

एपीएमसी पांवटा धान खरीद केंद्र में फसल लेकर पहुंचे किसान। संवाद

एपीएमसी पांवटा धान खरीद केंद्र में फसल लेकर पहुंचे किसान। संवाद

एपीएमसी पांवटा धान खरीद केंद्र में फसल लेकर पहुंचे किसान। संवाद

एपीएमसी पांवटा धान खरीद केंद्र में फसल लेकर पहुंचे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed