फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   DFO did not find evidence of tree felling in Kando Bhatnol

डीएफओ को कांडो भटनोल में पेड़ कटान के नहीं मिले साक्ष्य

Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
DFO did not find evidence of tree felling in Kando Bhatnol
कांडो भटनोल में कार्य स्थल का निरीक्षण करतीं डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर। संवाद - फोटो : NAHAN
रोनहाट (सिरमौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के निर्माण के दौरान कांडों-भटनोल जंगल में देवदार के पेड़ों पर जेसीबी चलाने के मामले में श्री रेणुकाजी वन मंडल की डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क के दो तरफ तकरीबन एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले देवदार के जंगल को डीएफओ की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने खंगाला। मौके से ऐसे कोई भी ठोस साक्ष्य नहीं मिले, जिससे देवदार के हरे पेड़ों के अवैध कटान की बात सामने आ सके।
विज्ञापन

डीएफओ और उनकी टीम ने जब स्थानीय लोगों से इसके बारे में बातचीत की तो उपस्थित सभी लोगों ने देवदार के अवैध कटान की बात को सिरे से नकार दिया। गौरतलब है कि गत दिनों सोशल मीडिया पर देवदार के पेड़ों पीला पंजा चलाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वन विभाग पर वन माफिया को संरक्षण देने की बात भी सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ ने खुद मौके का दौरा करके पूरे प्रकरण की विस्तृत पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया कि मौके की विस्तृत जांच-पड़ताल करने के बाद देवदार के हरे पेड़ों के अवैध कटान की कोई भी बात सामने नहीं आई है। हालांकि इस दौरान टीम ने सड़क से ऊपर की तरफ देवदार के एक दर्जन से ज्यादा ऐसे पेड़ों को चिन्हित किया गया है जो गिरने की कगार पर हैं।

उन्होंने बताया की फील्ड स्टाफ को नियमित गश्त करने की सख्त हिदायत देकर आरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी अवांछित हानि की सूरत में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed