फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Deepak and Molly of Dharamshala College won gold in the singles category.

Sirmour News: एकल वर्ग में धर्मशाला कॉलेज के दीपक और मोली ने जीते स्वर्ण

Tue, 30 Sep 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deepak and Molly of Dharamshala College won gold in the singles category.
संगड़ाह कॉलेज में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी और मुख्याति​थि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में 51वीं इंटर स्टेट क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों की प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक महाविद्यालयों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
एकल वर्ग में धर्मशाला कॉलेज के दीपक बिश्नोई और इसी कॉलेज की मोली ने स्वर्ण पदक जीता। छात्र टीम वर्ग में कोटशेरा महाविद्यालय, जबकि छात्रा टीम वर्ग में अंब महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा एकल छात्र वर्ग मुकाबले में धर्मशाला के नारायण यादव ने रजत, कोटशेरा महाविद्यालय के जतिन ने कांस्य पदक पाया। एकल छात्रा वर्ग मुकाबले में ऊना की रवीना ने रजत और अंब की स्वाति ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति से जुड़ाव और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने का आह्वान किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, पहाड़ी गीत, कव्वाली और लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। सिमरन भारती ने ‘छाप तिलक सब छीनी रे, तोसे नैना मिलाई’ पर नृत्य कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली टीम, विद्यार्थियों और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। इसके बाद आयोजन सचिव प्रो. मनोज ठाकुर के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सुचारू संचालन हुआ। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षाविद, सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed