फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Dead body thrown in Yamuna after murder, allegation of relatives

हत्या के बाद यमुना में फेंका शव, परिजनों का आरोप

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in Yamuna after murder, allegation of relatives
पांवटा साहिब (सिरमौर)। छछरोली में यमुना नदी किनारे मिले शव का मामला हत्या में बदल गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोबारा मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि सूरज को जहर या नशा देने के बाद नदी में फेंका गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांवटा साहिब के वार्ड-नौ देवीनगर मद्रासी कालोनी निवासी सूरज कुमार (25) उर्फ तंबी 27 जुलाई शाम से लापता था। तलाश करने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। 29 जुलाई को संदिग्ध रूप से युवक का शव हरियाणा के छछरोली में यमुना नदी किनारे मिला था। देवीनगर के मद्रासी कालोनी निवासी युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा था। चार अगस्त को सूरज की मां लक्ष्मी (50) पत्नी स्व. रासा ने शिकायत दर्ज करवाई, इसमें बेटे सूरज की हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि सूरज और आरोपी मनीष की कई बार बहस भी हुई थी। जिस दिन सूरज गायब हुआ, उस दिन उसको एक फोन भी आया था।
विज्ञापन

इस मामले में यमुना पुल पर सीसीटीवी में मनीष को 27 जुलाई को सूरज के साथ रिक्शा में विकासनगर की ओर जाते देखा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी मनीष ने कोई नशा या जहर देकर जान से मारने के बाद यमुना नदी के पानी में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान की टीम मामले की जांच में जुट गई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी मनीष निवासी मद्रासी कालोनी पांवटा के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस टीम गहनता से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed