{"_id":"575430844f1c1bbf4810a302","slug":"dc-give-the-message-of-cleaning-on-enviorment-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने फावड़ा उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने फावड़ा उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डीसी सिरमौर बीसी बडालिया ने नाहन शहर के ऐतिहासिक सरोवर रानीताल की सफाई कर स्वच्छता अभियान का आगाज किया। उन्होंने स्वयं फावड़ा उठाया और रानीताल के आसपास सफाई की। रानीताल की सफाई के बाद अस्पताल में भी सफाई की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नाहन शहर अतीत से ही प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है। इसके इतिहास को बनाए रखने के लिए शहर के प्रत्येक नागरिक को अपना रचनात्मक योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी पार्षदों का आह्वान किया कि शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए अपने-अपने वार्ड में सफाई अभियान आरंभ करें। इसमें स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्व के जो देश स्वच्छ दिखते हैं उनके पीछे उन देशों के नागरिकों का स्वच्छता के प्रति जागरूक होना है। गंदगी न फैलाना तथा कूड़ा-कर्कट को निर्धारित स्थान पर रखना उनकी एक दिनचर्या बन गई है। उन्होंने जानकारी दी कि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत सिरमौर जिला में 74 करोड़ की परियोजना कार्यान्वित की जा रही है। नाहन शहर के ऐतिहासिक तालाबों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए एक कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर के तीन प्राचीन तालाबों की सफाई व इनके सौंदर्यीकरण का प्राक्कलन शीघ्र तैयार किया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीसी हरबंस नेगी, नगर परिषद् अध्यक्षा अनीता शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद मधु अत्री, शुभम सैनी, श्यामा देवी, जिला राजस्व अधिकारी रजनीश, तहसीलदार आरडी हरनोट व पर्यावरणविद् डॉ. सुरेश जोशी सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।