फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   DAV Kangra won the chess competition

Sirmour News: डीएवी कांगड़ा ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

Thu, 20 Nov 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
DAV Kangra won the chess competition
पुरुष और महिला वर्ग दो वर्गों में बना चैंपियन
विज्ञापन


संस्कृत कॉलेज नाहन में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का समापन, विजेता सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में आयोजित एचपीयू इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने पहला, राजकीय महाविद्यालय संजौली ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा पहले, प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला दूसरे और राजकीय उपाधि महाविद्यालय संजौली तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वीरवार को हुए समापन समारोह में डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संयुक्त निदेशक कपिल तोमर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के संयोजक नरेंद्र पंवार ने प्रतिवेदन पेश किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 33 महाविद्यालयों ने भाग लिया। महिला वर्ग में 22 टीमों के 107 प्रतिभागी और पुरुष वर्ग में 31 टीमों के 150 प्रतिभागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता की निगरानी राजकीय महाविद्यालय कफोटा के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने की। समापन पर मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के आचार्य ओंकारचंद, डॉ. विनीता पाल सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed