{"_id":"631b8bd0e881477afb0e1595","slug":"dabhota-in-kabadhi-and-negi-brothers-in-volleyball-match-winer-in-saranha-dadhau-vaman-dwadsi-mela-pratiyogita-nahan-news-sml421177034","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में दभोटा और वॉलीबाल में नेगी ब्रदर्स ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में दभोटा और वॉलीबाल में नेगी ब्रदर्स ने जीता खिताब
विज्ञापन
वामन द्वादशी मेले में खेलकूद स्पर्धा के विजेताओं के साथ जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व अन्य। संव?
- फोटो : NAHAN
सराहां (सिरमौर)। राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले में आयोजित खेलकूद स्पर्धा में कबड्डी में दभोटा और वॉलीबाल में नेगी ब्रदर्स चंडीगढ़ ने खिताब अपने नाम किया है। शुक्रवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में कबड्डी में दभोटा ने सराहां को 44-37 के अंतर से हराया।
विजेता टीम को 31,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 21,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। सराहां के अजीत को सर्वश्रेष्ठ रेडर और अभय को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
वॉलीबाल में नेगी ब्रदर्स चंडीगढ़ ने सराहां को 2-1 से हराया। विजेता टीम को 21,000 व ट्रॉफी और उपविजेता को 11,000 व ट्रॉफी प्रदान की गई। सराहां के राजबीर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। जल शक्ति एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत और लोगों को राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो वही एक मिस्त्री का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व के कारण हिमाचल देश का पहला धुआं मुक्त राज्य बना है। जल शक्ति मंत्री ने राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति सराहां को अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सराहां का वामन द्वादशी मेला एक ऐतिहासिक मेला है। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर घर विकास की अलख जगाई है। इस मौके पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, तहसीलदार विपिन वर्मा, चक्रधर भंडारी, भूपेंद्र भंडारी, मदन ठाकुर, प्रतिज्ञा पाल शर्मा और अनूप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
--------
बॉक्स......
हरियाणा के जस्सा ने जीता दंगल
सराहां (सिरमौर)। सराहां में राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों का फाइनल मुकाबला हरियाणा के जस्सा ने हरियाणा के ही रोहित को हराकर जीता। विजेता को 51,000 हजार रुपये और उपविजेता को 31,000 हजार रुपये ईनाम राशि दी गई।
महिला कुश्ती का फाइनल मुकाबला हिमाचल पुलिस की रानी और मनीषा रेलवे पुलिस के बीच हुआ जो काफी देर तक रोमांचकारी संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटा। दोनों महिला पहलवानों को 41,000-41,000 हजार रुपये इनाम राशि दी गई।