फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cycle railly organised in ponta sahib

Sirmour News: पांवटा में एसडीएम ने साईकलिंग रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 26 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
cycle railly organised in ponta sahib
- पांवटा साहिब साइकिल रैली मेंं दमखम दिखाते प्रतिभागी साइकिलिस्ट: संवाद
पांवटा में एसडीएम ने साईकलिंग रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

रैली का मुख्य उद्देश्य शतप्रतिशत मतदान को जागरूक करना : जीएस चीमा
गुंजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में पेडल फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित पेडल फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साईकलिंग रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान सिरमौर साईकलिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह सहोता बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि पेडल फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से अध्यक्ष सिरमौर साईकलिंग एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

भारतीय निर्वाचन आयोग एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिए गए निर्देशानुसार क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न स्वीप कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आज के कार्यक्रम में सभी वर्गों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि भारतीय लोकतंत्र कितना मजबूत तथा सुदृढ़ है। जहां देश का हर नागरिक जिम्मेवारीपूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा बनता है। सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। बच्चे अपने-अपने घरों में तथा आसपास के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।
सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि एक जून को होने वाले मतदान में पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र के कुल 86,788 मतदाता हैं जिसमें 44,880 पुरुष मतदाता और 41,906 महिला मतदाता तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

साईकलिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एनपीएस सहोता व अध्यक्ष सतीश कपूर ने बताया कि यह साईकलिंग रैली पांवटा साहिब के रामलीला मैदान से शुरू होकर बद्रीपुर से तारुवाला, गोंदपुर निहालगढ़, भुंगरनी बड़ेवाला से पांवटा साहिब बाजार होकर करीब 12 से 13 किलोमीटर दूरी तय करके वापस रामलीला मैदान में पहुंची। इसमे 50 बेटियों समेत 180 साईकल वालों ने भाग लिया। इसमें बेस्ट यंगर साईकिलिस्ट का अवार्ड बेस्ट वूमेनयंगर साईकिलिस्ट का और सीनियर सिटीजन साईकिलिस्ट अवार्ड भी दिया गया। एसोसिएशन की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट एवं मैडल दिए गए।

इस कार्यक्रम के दौरान साईकलिंग एसोसिएशन महासचिव डॉ. सूरज भियाना, उपाध्यक्ष विनय भाटिया, अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, मीडिया प्रभारी अमरिंद्र बाजवा, दर्शन सिंह खालसा, इंदर जीत सिंह, दीपक दुबे, विनोद कपूर व रघुवीर तोमर मौजूद रहे।
संवाद

- पांवटा साहिब साइकिल रैली मेंं दमखम दिखाते प्रतिभागी साइकिलिस्ट: संवाद

- पांवटा साहिब साइकिल रैली मेंं दमखम दिखाते प्रतिभागी साइकिलिस्ट: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed