फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crismas celebrated in primary school nahan

Sirmour News: इन्नरव्हील क्लब ने प्राथमिक स्कूल में मनाया क्रिसमस का पर्व

Sat, 23 Dec 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
crismas celebrated in primary school nahan
प्राथमिक स्कूल नाहन में बच्चे को पुरस्कृत करते इनरव्हील क्लब नाहन के पदाधिकारी। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने प्राथमिक स्कूल में मनाया क्रिसमस का पर्व
चित्रकला स्पर्धा में भाग लेने के साथ बच्चों ने सुनाए गाने-चुटकुले
क्लब की ओर से बच्चों को खाने-पीने समेत पढ़ाई के लिए दी सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। इनरव्हील क्लब नाहन ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाहन में क्रिसमस पर्व आयोजित किया। क्लब की ओर से गोद लिए गए इस स्कूल में इस पर्व का सभी बच्चों ने खूब आनंद लिया।
इस मौके पर चित्रकला स्पर्धा भी आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग में निधि पहले और वंशिका दूसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में दिवांशु पहले, रजनी दूसरे और मुनीश्वर तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी बच्चों को क्लब की प्रधान राखी अग्रवाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व के दौरान बच्चों ने गाने और चुटकुले सुनाकर सभी का खूब मनोरंजन किया। क्लब की ओर से बच्चों को खाने-पीने और पढ़ाई से संबंधित आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब की प्रधान राखी अग्रवाल, अलका गुप्ता, रचना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, मीना जिंदल, कीर्ति अग्रवाल, सुनैना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed