फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman strike against wine shop

शराब ठेका खोलने के विरोध में उतरीं महिलाएं

Sun, 26 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Sun, 26 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
woman strike against wine shop
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड की ग्राम पंचायत खोदरी माजरी में महिलाएं शराब ठेके के विरोध में आ गई है। महिलाओं ने ग्रामसभा की बैठक में इस ज्वलंत मुद्दे को रखा जिसके बाद शराब का ठेका बंद करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।

खोदरी माजरी ग्राम पंचायत प्रधान बलदेव सिंह, उप प्रधान राकेश कश्यप, निशा देवी, आशा देवी, शर्मिला, सत्या देवी, राजरानी, निशा, बलदेव ठाकुर, भगत सिंह व विजेंद्र समेत पंचायत प्रतिनिधि, महिलाओं व ग्रामीणों ने ग्राम सभा बैठक में भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि शराब के ठेके से गांव का पूरा माहौल खराब हो रहा है। समय रहते ठेका बंद कर दिया जाए। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सीमा से शराबी ठेके में पहुंचते हैं। नशा करने के बाद नशेड़ी क्षेत्र में कई बार उत्पात मचा चुके हैं। कई बार ग्रामीणों के साथ झड़प व मारपीट कर माहौल खराब करते आ रहे हैं जिससे महिलाएं व ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन


युवतियों व महिलाओं को पास के जंगलों में सूखी लकड़ी व चारा लेने जाने के दौरान भी भद्दी फबतियां करते हैं। रोकने वालों स्थानीय लोगों पर भी टूट पड़ते है। कई बार तो लड़कियों से भी बहस करने लगते हैं। इसलिए क्षेत्र की महिलाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस मुद्दे के साथ ओवर लोडिंग ट्रकों का मुद्दा भी ग्राम सभा में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान बलदेव सिंह ने पुष्टि की है। ग्राम सभा की बैठक में महिलाओं ने ठेका बंद करने का आग्रह किया है जिसके बाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। प्रस्ताव में प्रदेश सरकार से ठेका बंद करने का आग्रह किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed