{"_id":"58ebc5734f1c1bc236cf58f5","slug":"two-under-age-girls-kidnapping-in-sirmaur-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर से दो नाबालिग युवतियां अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरमौर से दो नाबालिग युवतियां अगवा
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर से दो अलग-अलग जगह से तीन युवकों ने दो नाबालिग युवतियों को अगवा कर लिया। इस मामले में युवतियों के परिजनों ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना में दर्ज पहली शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को अंबाला के मंगलोर निवासी कमलजीत व हरियाणा के दादूपुुर निवासी कुसुम बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता परिजन ने कहा कि उसकी नाबालिग बच्ची का नाहन तहसील के बड़ो निवासी गुलशन कुमार ने अपहरण किया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सौम्या साम्बशिवन नेे बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन