फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two road accident in sangdah one kill and 6 injured

संगड़ाह में दो हादसों में एक की मौत, 6 घायल

Sun, 24 Apr 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)। Updated Sun, 24 Apr 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
 two road accident in sangdah one kill and 6 injured
कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
संगड़ाह (सिरमौर)। थाना क्षेत्र संगड़ाह के तहत संगड़ाह-हरिपुरधार व गेहल मार्ग पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत व अन्य 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाहन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार रात 10 बजे के करीब रेत से लदा एक ट्रक नंबर एचपी-71-3722 हरिपुरधार से 2 किमी दूर जोगाधार लोनिवि कार्यालय के समीप अनियंत्रित होकर करीब 70 फुट गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार मड़वाच निवासी ओमप्रकाश (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो तोता राम निवासी गांव जरवा व गाड़ी चालक कृपा राम गांव बड़ोल इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 की मदद से संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें नाहन रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना में हरिपुरधार-गेहल मार्ग पर रविवार प्रात: 8.30 बजे एक आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों कंठी राम निवासी गांव कुंडारी, सुंदर सिंह पूर्व प्रधान गेहल व कुंडारी निवासी दौलत राम व उसकी पत्नी चंपा देवी को ग्रामीणों की सहायता से संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें नाहन के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ संगड़ाह संदीप शर्मा व डॉ. आकांक्षा शर्मा ने बताया कि ट्रक के दो घायलों को शनिवार रात 10.30 बजे व आल्टो कार के 4 घायलों को प्रात: 11 बजे अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन के लिए रेफर कर दिया गया।

उधर एसएचओ पंछी लाल जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों दुर्घटनाओं पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक दुर्घटना के मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed