{"_id":"56fbdb554f1c1b054df00c26","slug":"two-bikes-accident-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में आधा दर्जन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर में आधा दर्जन घायल
ब्यूरो,अमर उजाला पांवटा साहिब (सिरमौर)।
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
बाईक हादसा
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेहड़ेवाला के समीप दो बाइक टकराने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पातलियां निवासी हरिजेंद्र सिंह के बयान पर शिकायत दर्ज हुई है जिसमें कहा कि मंगलवार शाम को वह बुलेट पर घर से पांवटा की तरफ आ रहे थे। तपिंद्र सिंह के आवास के समीप सड़क पर देर शाम को सड़क हादसा हुआ। एचपी17ए-3244 पल्सर बाइक पर 4 लोग बैठे थे। बाइक पांवटा से शिवपुर की तरफ जा रही थी, वहीं शिवपुर की तरफ से बाइक एचपी17बी-7317 सप्लेंडर पांवटा साहिब की तरफ से आ रही थी।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक एचपी17ए-3244 के चालक ने गलत दिशा में जा कर दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइकों के चालक सुखविंद्र सिंह तथा हेमंत समेत बाइक सवार सड़क पर गिर गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा में पहुंचाया गया। पांवटा थाना के एएसआई दिलबाग सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि कर कहा कि तेज रफ्तारी व लापरवाही से चल रहे बाइक चालक हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।