{"_id":"57372b624f1c1b360791a080","slug":"two-bikers-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो बाइक सवार हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो बाइक सवार हुए घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 14 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बिलखते मृतक के परिवारजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून से पांवटा एनएच-7 मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर, एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवारों को चोटें भी आई हैं। आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पंचकुला निवासी राजन पुत्र गुरबचन ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा कि जब कार लेकर यमुना नदी पुल के बीच पहुंचे। इस बीच सड़क पर दो बाइक सवार पहुंचे। बाइक पर दोनों व्यक्ति जिक जैक करते हुए, अनियंत्रित होकर सीधे खड़ी कार से आ टकराए जिससे दोनों को चोटें भी आई हैं। जबकि कार को बिल्कुल पुल के साथ बाई तरफ खड़ा किया हुआ था। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर तेज रफ्तारी, गलत और लापरवाही से बाइक चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
.............