{"_id":"5784f7034f1c1b904913d641","slug":"truck-scooter-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मारी, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मारी, दो घायल
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
accident in jaganath rathyatra
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। शहर के पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एक मिनी ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर पर सवार नगर परिषद के 2 कर्मी घायल हो गए जिन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया। यहां से एक कर्मी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब नप के कनिष्ठ अभियंता ललित गोयल व सुपरवाइजर अशरफ अली कार्यालय की ओर जा रहे थे । उसी दौरान पैट्रोल पंप के समीप एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिन्हें मैडिकल कालेज अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया। जहां से एक घायल को पीजीआई चंड़ीगढ़ के लिए रैफर किया गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस थाना नाहन प्रभारी तिलक राज ने बताया कि हादसे के बारे पुलिस में किसी भी पार्टी की तरफ से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। हो सकता है उनका आपसी समझौता हो गया हो।
विज्ञापन