फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six lakhs pupees jewllery stolen in nahan

नाहन के चकरेड़ा में 6 लाख के गहने चोरी

Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
six lakhs pupees jewllery stolen in nahan
हरियाणा पुलिस - फोटो : file photo

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने चोरी की एक वारदात की गुत्थी सुलझाई तो नाहन में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। यहां एक परिवार को एक सप्ताह तक रिश्तेदारी में जाना महंगा पड़ गया।

नाहन के चकरेड़ा में चोरों ने एक घर में वारदात को अंजाम देकर 6 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नाहन में प्रतिभा वर्मा पत्नी राकेश वर्मा निवासी मोहल्ला चकरेड़ा की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज हुआ है। प्रतिभा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने व हीरे के गहने चोरी कर ले गए हैं। इन गहनों की कीमत करीब 6 लाख रुपये के करीब है। शिकायत में कहा गया है कि उसका परिवार एक सप्ताह से घर पर नहीं था। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद जब सामान की जांच की गई तो घर से गहने चोरी पाए गए।
विज्ञापन



बहरहाल, चोरी की वारदातों ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों को घर से बाहर निकलना भी काफी मुश्किल हो गया है। पुलिस चोरी की कई वारदातों में आरोपियों को पकड़ चुकी है, लेकिन फिर भी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप करेगी। फिलहाल, पुलिस थाना नाहन में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed