{"_id":"589f4b2c4f1c1b8a5f37a269","slug":"ponta-police-arrested-an-accused-who-is-declared-criminal-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा पुलिस ने जंगल से दबोचा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा पुलिस ने जंगल से दबोचा उद्घोषित अपराधी
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
निकाला रूट मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस के पीओ सेल को एक उद्घोषित अपराधी पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अपराधी को एक जंगल से गिरफ्तार किया। भगौड़ा अपराधी विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था। अदालत से अपराधी को भगौड़ा घोषित करने के बाद पुलिस दल अपराधी को तलाशने में जुट गया। जानकारी के अनुसार सजायाफ्ता आरोपी को पांवटा अदालत से भगौड़ा घोषित किया गया था। पुलिस की एक टीम ने धमौन के जंगल क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि सिरमौर पुलिस ने 1 से 15 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में अदालत में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस मुहिम में अब तक टीम ने चार भगौड़े आरोपियों को दबोचा है।
विज्ञापन
पांवटा में सुरक्षा शाखा के प्रभारी मामराज पुंडीर, एचसी राजेंद्र कुमार व एचसी बहादुर सिंह की टीम ने शनिवार को धमौन जंगल से भगौड़ा अपराधी दबोचा। आरोपी 52 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र रती राम निवासी धमौन पर एनआई एक्ट अंडर सेक्शन-138 के तहत मामले में सजा हुई थी। सजा से बचने के लिए आरोपी फरार हो गया था। 7 अप्रैल 2016 को पांवटा की एसीजेएम कोर्ट नंबर-1 ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। अब गिरफ्तार किए गए भगौड़े अपराधी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उद्घोषित अपराधी बलबीर सिंह को उसके निवास स्थान के पास धमौन जंगल से गिरफ्तार किया गया है। मामले में अपराधी को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत अपराधी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। अभी तक पुलिस दल ने चार भगौड़े अपराधी गिरफ्तार कर लिए हैं।