{"_id":"580e4a0b4f1c1b3924bc2611","slug":"police-of-kalaambh-take-a-truck-of-cattle-under-custedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलों से भरा ट्रक जब्त, पशु तस्करी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैलों से भरा ट्रक जब्त, पशु तस्करी की आशंका
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। स्वराज माजटा कैंटर में भरकर पशुओं को राज्य से बाहर लेकर जाने के शातिरों के मंसूबों पर कालाअंब पुलिस ने पानी फेर दिया है। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने भंडारी वाला गांव के समीप बैलों से भरा एक ट्रक अपने कब्जे में लिया है। ट्रक में नौ बैल और गाय को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। मामले में पशु तस्करी की भी आशंका जताई जा रही है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पशु क्रूूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हरियाणा राज्य की सीमा से सटी ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के गांव भंडारीवाला में पुलिस ने बैलों से भरा स्वराज माजदा कैंटर जब्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे पशुओं से भरा कैंटर हरियाणा की ओर से भंडारी वाला क्षेत्र पहुंचा लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से यह वहां पर खराब हो गया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने उसमें लदे बैलों को देख लिया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान वीरेंद्र परमार को दी।
विज्ञापन
प्रधान ने कालाअंब थाना में सूचना दी तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पशुओं से लदे कैंटर को ट्रैक्टर के साथ टोचन कर बालासुंदरी गौशाला पहुंचाया। जहां पर पशुओं का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार पशुओं को कैंटर में जकड़ कर रखा गया था। रस्सियों से बांधकर इन्हें राज्य से बाहर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।