फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing problem in sangna and satahan due to leopard

सांगना-सताहन पंचायत में आदमखोर तेंदुए का आतंक

Sat, 13 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो संगड़ाह
अमर उजाला ब्यूराो संगड़ाह Updated Sat, 13 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
people facing problem in sangna and satahan due to leopard
Leopard near runway shuts down Nepal international airport

संगड़ाह(सिरमौर)। उपमंडल की सांगना-सताहन पंचायत के कई गांवों में बीते एक सप्ताह से तेंदुए ने आतंक मचा रखा है जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ आए दिन किसी न किसी मवेशी को अपना शिकार बना रहा है। पहले तेंदुआ मवेशियों पर ही हमला करता था लेकिन अब इंसानों पर भी हमला करने लगा है। 

विज्ञापन

लोगों में दहशत है कि कहीं यह तेंदुआ आदमखोर न बन जाए।

बीते दिन सताहन गांव के जगत सिंह पर तेंदुए ने उस समय हमला बोला जब वह अपनी बकरियां चुगाने जंगल में गया था। जगत ने अपनी जान जैसे-तैसे बचाई लेकिन तेंदुए ने फिर भी उसके सिर पर झपटा मारकर उसे आंशिक रूप से घायल कर दिया। इससे पूर्व इसी गांव के भाग सिंह व तारा पर भी तेंदुए ने हमला बोला लेकिन उन्होंने भी भाग कर अपनी जान बचा ली थी। 
विज्ञापन


गांव के चंदन सिंह ने बताया कि पंचायत के बनवाणी गांव के केदार सिंह की एक गाय, जीत सिंह, शिवराम, जगर सिंह व जगत सिंह की एक-एक बकरी को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। समूची पंचायत के लोग दहशत में हैं जिसमें गांव के लोग जंगल से चारा व इंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए समूह में जा रहे हैं ताकि किसी अकेले व्यक्ति पर तेंदुआ हमला न करे। सबसे ज्यादा चिंता लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने में हो रही है क्योंकि बच्चों को स्कूल जाने के लिए जंगल से होकर जाना पड़ता है। कुछ अभिभावक बच्चों को छोड़ने आधे रास्ते तक जाते हैं। डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि घटना की तहकीकात की जाएगी। पुष्टि होने पर घायल को सरकारी मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed