{"_id":"5773cbc04f1c1ba32c79bb0a","slug":"one-arrested-with-churse-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के कुंजा ग्रांट से पांवटा पहुंचा था। इस दौरान स्थानीय जागरूक लोगों ने संदिग्ध युवक को घूमते देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना एसएचओ पांवटा को दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 6 ग्राम चरस बरामद की।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध उत्तराखंड से पांवटा पहुंचा है। संदिग्ध को नशेड़ियों के ठिकानों के आसपास घूमता देखा गया है। पुलिस ने संदिग्ध युवक आबिद(25) निवासी कुंजा ग्रांट उत्तराखंड की तलाशी ली। आरोपी से 6 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
वीरवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा। सनद रहे कि संयुक्त टीम ने विगत दिन किरन कुमार पुत्र राम कुमार निवासी बद्रीपुर जामनीवाला मार्ग से 88 ग्राम अफीम बरामद की थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को अदालत ने 30 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। उधर थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी आबिद से चरस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 88 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तारी वाले मामले में आरोपी को 30 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन