फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested with 4.834kg ganja ponta

पांवटा में 4.834 किलोग्राम गांजा समेत एक गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 17 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
one arrested with 4.834kg ganja ponta
हरियाणा पुलिस - फोटो : file photo

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र के देवीनगर में गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह यमुना नदी की तरफ से प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर क्षेत्र में पहुंच रहा था। पुलिस टीम ने संदेह होने पर तलाशी ली। इस दौरान बोरी से 4.834 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम मुख्य आरक्षी दाता राम, एचएससी प्रताप सिंह व आरक्षी विक्की शर्मा की टीम ने यमुना नदी से देवीनगर की तरफ आने वाले रास्ते पर नाका लगाया था।
विज्ञापन



दई जी साहिबा मंदिर की तरफ आने वाली सीढ़ियों से एक प्लास्टिक की बोरु उठा कर एक व्यक्ति आता दिखा। पुलिस को देख युवक कुछ ठिठक सा गया। पीछे मुड़ कर भागने के प्रयास करने लगा। मौजूद पुलिस टीम को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। युवक को पकड़ लिया गया। पांवटा वार्ड नंबर -10 के निवासी अमरजीत सिंह उर्फ जिन्नू  की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी से 4 किलो 834 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस जांच टीम को शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी देर शाम गांजे की खेप को पांवटा में देने के लिए जाने वाला था लेकिन इससे पहले ही पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बता दें कि पिछले 5 माह से एसएचओ पांवटा अशोक चौहान की टीम ने देवीनगर के चोर रास्तों और अवैध नशे की बिक्री ठिकानों पर फोकस किया है। नशे की तस्करी करने वालों पर भी चौकस नजर रखे हुए हैं। चोर रास्तों पर नाके भी लगाए जाते रहे हैं जिसके सार्थक परिणाम भी नजर आने लगे हैं। पांवटा साहिब के वार्ड 9 व 10 में खास नजर है। नशा तस्करी करने वालों को दबोचा भी जा रहा है। पिछले कुछ माह में पांवटा पुलिस ने छोटे और बड़े नशा तस्करों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। कुछ को सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया हैं।

उधर,  एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 4.834 किलो ग्राम गांजे के साथ पांवटा के वार्ड-10 देवीनगर निवासी आरोपी अमरजीत उर्फ जिणु को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा- 20, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। अवैध नशा तस्करी के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed