फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no curency in atm, pepople facing problem

एटीएम के चक्कर लगाकर बैरंग लौटे लोग

Sun, 20 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 20 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन/ पांवटा (सिरमौर)। नोटबंदी का असर बाजार में अभी भी देखने को मिल रहा है। रविवार को तमाम बैंक बंद होने से भले ही बैंकों में कामकाज नहीं हुआ। पैसे निकालने के लिए जिला के एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं लेकिन अधिकतर एटीएम बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो एटीएम की सेवाएं लगभग बंद ही कर दी गई हैं। जबकि शहरों में लगे एटीएम में भी 50 फीसदी से अधिक बंद पड़े हुए हैं।

नाहन में रविवार को लोगों को एटीएम के चक्कर लगाते हुए देखा गया। कोई बाइक पर तो कोई पैदल ही एटीएम जा रहा था लेकिन एक के बाद एक एटीएम बंद होने के कारण लोगों को मायूसी हाथ लगी। रविवार को एसबीआई, सेंट्रल बैंक, युको बैंक के एक-एक एटीएम ही चालू देखे गए। जबकि शहर में लगे आधा दर्जन से भी अधिक एटीएम बंद थे या कैश नहीं था।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक और सहकारी बैंक का एटीएम को नोटबंदी के बाद से ही बंद पड़ा हुआ है। यहां एटीएम के शटर डाउन कर दिए गए हैं। एसबीआई के एटीएम में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। सुबह से ही लोग यहां लाइन में खड़े देखे गए। लोग आते गए और लाइन बढ़ती गई। शाम तक इस एटीएम के बाहर ऐसी ही लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन में खड़े शहर के विक्रांत ठाकुर ने बताया कि वह लगभग दो घंटे से लाइन में खड़े हैं। शहर के विभिन्न बैंकों में जाकर उन्होंने कैश निकालने की कोशिश की लेकिन कैश उपलब्ध नहीं हो सका। कैश तो मिला नहीं उल्टा समय बर्बाद हो गया।

रोहित के अनुसार उन्होंने सभी बैंकों के एटीएम चेक किए। कइयों के शट्टर बंद थे तो कइयों में कैश ही उपलब्ध नहीं था जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुनील, पंकज, आयूष, सुनीता, दिव्या ने बताया कि कई एटीएम बंद थे जो चालू हालत में थे उनके बाहर लाइन इतनी लंबी थी कि वह पैसे नहीं निकाल पाए।

उधर, पांवटा शहर में भी ऐसे ही हालात देखने को मिले। यहां भी शहर में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम में से 50 फीसदी से ज्यादा बंद पाए गए जिससे गुरु की नगरी में आए श्रद्धालुओं और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed