{"_id":"570a90794f1c1bd468c810c8","slug":"leopred-killed-goats","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी में तेंदुए ने तीन बकरियों को बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भराड़ी में तेंदुए ने तीन बकरियों को बनाया शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड संगड़ाह के तहत नौहराधार क्षेत्र के भराड़ी गांव में तेंदुए ने पशुशाला में बंधी तीन बकरियों को अपना निवाला बना लिया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। भराड़ी गांव निवासी मेला राम ने बताया कि उसकी तीन बकरियां पशुशाला में बंधी हुई थी।
विज्ञापन
तेंदुआ पशुशाला की टूटी छत से अंदर घुसा और उसकी तीनों बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इससे करीब 15 से 20 हजार का नुकसान हुआ है। उसने इसकी सूचना भराड़ी पटवार सर्कल के पटवारी रामानंद सहित पशुपालन एवं वन विभाग के अधिकारियों को दी। स्थानीय पंचायत प्रधान चंद्रमोहन से मौके का मुआयना करवाया। मेला राम ने प्रशासन से मांग की है कि उसे मुआवजा दिया जाए। साथ ही वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन