{"_id":"57cc53a24f1c1b0b5031735f","slug":"lady-mureder-in-trilokpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकपुर में युवती का बेरहमी से कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्रिलोकपुर में युवती का बेरहमी से कत्ल
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। हरियाणा राज्य की सीमा से सटे त्रिलोकपुर में एक युवती पर पत्थर से प्रहार कर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। युवती के सिर पर इतने बड़े पत्थर से प्रहार हुआ है कि उसका चेहरा पहचानने लायक नहीं रहा। शव के समीप ही पुलिस ने खून से सन्ना पत्थर भी बरामद किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक युवती की पहचान भी नहीं हो पाई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रसिद्ध शक्तिपीठ बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के नजदीक रविवार दोपहर को एक युवती का शव देखा गया। हिमुडा के प्लाट में पड़े शव को एक जेसीबी के चालक ने देखा जिसकी सूचना उसने जेसीबी के मालिक को दी। जेसीबी के मालिक ने पंचायत प्रधान को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कालाअंब थाना से पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विनोद धीमान स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार युवती को सिर पर पत्थर से प्रहार कर मारा गया है। पत्थर के प्रहार के कारण युवती का चेहरा बिगड़ गया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मौका ए वारदात पर पुलिस को खून से सन्ना हुआ पत्थर भी बरामद हुआ है जिसे कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने साथ लगती उत्तराखंड और हरियाणा के थाना-चौकियों, कालाअंब और त्रिलोकपुर इलाके के उद्योगों को इस बारे सूचित कर दिया है ताकि जल्द ही उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है। लिहाजा, पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिरमौर के अलावा पड़ोसी राज्य के थानों चौकियों को सूचित कर दिया गया है।