{"_id":"580ceee54f1c1b2f77bc1c28","slug":"illigal-wine-factory-distroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 14 भट्ठियां नष्ट, हजारों लीटर लाहण मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की 14 भट्ठियां नष्ट, हजारों लीटर लाहण मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने खारा और सिंहपुरा के जंगलों में चल रही शराब की अवैध भट्ठियों को नष्ट किया है। माजरा से सटे खारा और सिंहपुरा के किलोड़ जंगल में लगभग 14 भट्ठियां तहस-नहस की गईं। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब चार हजार लीटर लाहण और 20 लीटर शराब नष्ट की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को माजरा पुलिस चौकी के एएसआई देवी, एएसआई प्यार सिंह, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, आरक्षी नवराज शर्मा और राजेंद्र की दो टीमों ने सुबह 5 बजे छापामारी शुरू कर दी। इस दौरान कच्ची शराब की सात भट्ठियां, 2600 लीटर लाहन और 20 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि इसी माह अवैध शराब निर्माण के लिए बदनाम खारा के जंगल में दूसरी बड़ी छापामारी हुई है। 3 अक्तूबर को छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने 42 भट्ठियां, दो हजार लीटर लाहण और 200 लीटर कच्ची शराब नष्ट की थी।
विज्ञापन
उधर, सिंहपुरा पुलिस टीम ने किलौड़ जंगल में छापामारी की गई। इस दौरान अवैध कच्ची शराब की 7 भट्ठियां और 1400 लीटर लाहण नष्ट कर दी गई। जंगल क्षेत्र में अचानक हुई कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। सिंहपुरा के चौकी प्रभारी को किल्लोड के जंगलों में अवैध शराब का धंधा फलने फूलने की शिकायत मिली थी। चौकी प्रभारी, मुख्य आरक्षी दलीप सिंह, नारायण सिंह, सुरेंद्र कुमार और सुभाष समेत पुलिस जवान जंगल में पहुंचे। हालांकि, शराब माफिया पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा।
डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामलों की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि 3 टीमों ने कार्रवाई की है। इस दौरान खारा जंगल और सिंगपुरा के किलौड़ जंगल में कार्रवाई की गई। अवैध शराब की कुल 14 भट्ठियां, 4 हजार लीटर लाहण और 20 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर दी गई है।