{"_id":"584ee47b4f1c1ba06f649d8f","slug":"hit-n-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चे को टक्कर मार कार चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बच्चे को टक्कर मार कार चालक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला/धालाकुअंा
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन-पांवटा सड़क पर सोमवार दोपहर को तेजरफ्तार एक कार चालक ने राह चल रहे सात साल के स्कूली बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बच्चा करीब 20 फुट दूर जाकर गिरा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बच्चे को पांवटा अस्पताल से देहरादून ले जाया गया है। उधर, पुलिस इस हिट एंड रन केस की छानबीन में जुट गई है। कार चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धौलाकुआं में अध्ययनरत सात वर्षीय छात्र मोहित कुमार को एक इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। मोहित के दादा देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह हर रोज की तरह लगभग तीन बजे अपने पोते को स्कूल से लेने के लिए गए थे। वह पोते के साथ स्कूल से वापस घर लौट रहे थे कि धौलाकुआं के समीप अचानक लाल रंग की इनोवा कार ने पोते को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह करीब 20 फुट दूर जाकर गिर गया। बुरी तरह लहूलुहान हुए मोहित को स्थानीय लोगों की मदद से पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन, हालत नाजुक होने के चलते उसे नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि परिजन बच्चे को देहरादून अस्पताल लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर भादंसं की धारा 279, 337 और एमवी एक्ट की धारा 178 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। कार चालक को दबोचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन