फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fruite tree cuting in rajgargh in incrochment area

पलम, खुमानी के पेड़ों पर चली आरी

Wed, 22 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Wed, 22 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। आरक्षित वन क्षेत्र मटनाली में एक व्यक्ति की ओर से किए गए अवैध कब्जे को वन विभाग की टीम ने हटा दिया है। मतियाना गांव के जयपाल वर्मा नामक व्यक्ति ने करीब नौ बीघा 16 बिस्वा भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। आरक्षित वन भूमि पर व्यक्ति ने बगीचे तैयार किए थे जिसे वनमंडलाधिकारी राजगढ़ की अदालत के आदेश के बाद बुधवार को हटाया गया। विभाग की टीम ने भूमि में लगे खुमानी और पलम के लगभग 70 पेड़ों को भी काटा है। टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर यह कब्जे हटाए।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मतियाना निवासी जयपाल वर्मा ने आरक्षित वन मटनाली के मतियाना गाँव में पांच बीघा भूमि तथा जुनियो कनोगटा में चार बीघा 16 बिस्वा में अवैध कब्जा कर रखा था। उसके खिलाफ अवैध कब्जे का मुकदमा वन मंडल अधिकारी राजगढ़ की अदालत में चला। वन मंडल अधिकारी ने 26 मार्च 2016 को इस मामले की सुनवाई के बाद उसे वन विभाग की भूमि से बेदखली के आदेश पारित कर दिए। जयपाल के पास वन मंडलाधिकारी के आदेशों के विरुद्ध अगली अदालत में अपील के लिए तीस दिनों का समय था लेकिन उसने न तो अपील की और न ही कब्जे को हटाया।
विज्ञापन

 वन विभाग ने बुधवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी विद्यासागर के नेतृत्व वाले दल के साथ स्थानीय पुलिस तथा राजस्व विभाग के कानूनगो के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसकी पुष्टि करते हुए वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव ने बताया की उसने मतियाना में तार बाड़ लगाकर तथा जुनियो कनोगटा में पलम व खुमानी के पौधे लगाकर कब्जा कर रखा था जिसे पुलिस व राजस्व विभाग के सहयोग से हटाया गया। उन्होंने बताया कि जयपाल वर्मा को सूचना दी गई थी लेकिन वह मौके पर नहीं आया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed