{"_id":"1338464a105e6a200629b75655d4eb47","slug":"crime-hindi-news-1087","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत से मिला 14 दिनों का ज्यूडिशियल रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत से मिला 14 दिनों का ज्यूडिशियल रिमांड
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरीपार की नाबालिग लड़की को बेंचने का मामला प्रकाश में आया था।
पीड़िता बयान दर्ज होने के बाद आरोपी भाई समेत 6 गिरफ्तारियां हुई। सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। बुधवार को अदालत में पेश किए गए। अदालत ने आरोपियों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरीपार क्षेत्र की नाबालिक लड़की को हरियाणा में बेच दिया गया था। सगे भाई समेत आरोपियों ने 50 हजार में सौदा किया। पीड़िता को 3 दिन कमरे में बंधक बना कर रखा। किसी तरह छूट कर पांवटा पहुंच गई। जिसके बाद मानव तस्करी मामला प्रकाश में आ सका। पांवटा पुलिस ने पहले, आरोपी भाई समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए। विगत सोमवार को छठा आरोपी सोमपाल उर्फ काणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच टीम ने हरियाणा मौके का भी दौरा किया। जहां पर नाबालिग बंधक बना कर कमरे में रखी थी। सभी आरोपी 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी करनाल निवासी सोमपाल उर्फ काणा, सोहन लाल पुत्र खईया राम निवासी धार चानना कुपवी जिला शिमला, शिव कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी हरियाणा ग्राम जटान मंगोली, संदीप सिंह पुत्र दुला राम निवासी टटियाणा, रणधीर सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी जटान मंगोली हरियाणा तथा पीड़िता के भाई नीरज को कोर्ट में पेश किया गया था।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सभी 6 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। सभी आरोपी 14 दिनों की न्याययिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिए गए है।
नाहन