फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cpim strike against notebandhi

नोटबंदी पर गरजे वामपंथी, नाहन मे सीपीआईएम का जोरदार प्रदर्शन

Mon, 21 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 21 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। 500-1000 रुपये के नोट बंद करने के फरमान पर वामपंथी उग्र हो गए हैं। सोमवार को सीपीआईएम (एम) जिला सिरमौर कमेटी ने बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एकत्रित हुए सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के फैसले को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे आमजनता के लिए परेशानी भरा कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिना तैयारियों के उठाए गए इस कदम से गरीब जनता में हड़कंप मचा हुआ है। गरीब लोगों का रोजगार छूट गया है। लोगों को खाने तक के लाले पड़ गए हैं। अस्पतालों में मरीज बिना इलाज के दम तोड़ रहे हैं। दो हजार का बड़ा नोट आने से उल्टा काले धन वालों को सुगमता हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों में बढ़ रही परेशानी के बावजूद हैरानी की बात यह है कि सहकारी बैंकों को नोट बदलने वाले बैंकों की श्रेणी से बाहर रखा हुआ है। लोगों को शादी समारोह के लिए भी पैसे नहीं मिल रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान सीता तोमर, अमिता चौहान, आशीष पंवार, विश्वनाथ, अमित कुमार आदि ने एटीएम से मर्जी मुताबिक राशि निकालने, बैंकों से पैसे निकालने की सीमा समाप्त करने, बैंकों को पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed