फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   company forz womens

इंश्योरेंस के नाम पर महिलाओं को ठग कर कंपनी फरार

Thu, 30 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 30 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन

इंश्योरेंस के नाम पर महिलाओं के 11-11 सौ रुपये लेकर एक निजी कंपनी फरार हो गई है। करीब 30 महिलाएं ठगी की शिकार हुई हैं। कथित इंश्योरेंस कंपनी ने महिलाओं को 1100 के बदले उनके अकाउंट में 50 हजार रुपये जमा करवाने का झांसा दिया था। पिछले काफी समय से कंपनी के कुछ कर्मचारी महिलाओं से इंश्योरेंस के नाम पर पैसे ऐंठने में लगे थे। इसका खुलासा तब हुआ जब महिलाएं वीरवार को बैंक पहुंची। अ

विज्ञापन


भी तक महिलाओं के अकाउंट में 50 हजार की रकम जमा नहीं हुई है। अब कंपनी के सभी कर्मचारियों के मोबाइल स्विच आफ चल रहे हैं। धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बताई जा रही है। यह संख्या सैकड़ों महिलाओं में भी हो सकती है। बहरहाल, पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांवटा क्षेत्र में महिलाओं के समूहों से हजारों की नकदी लेकर एक निजी कंपनी फरार हो गई है। महिलाओं को कंपनी ने पहले 50 हजार की नकदी अकाउंट में जमा कराने का झांसा दिया। फूलपुर पंचायत के ग्राम बांगरन की महिलाओं रिजवाना, सलोचना दवी, ममता, रविता, सुनिता, रजनी देवी, शालू, मीनू, वीना, हमिदा, कनिजा, सुदेश, मीनू, रेशा, ममदोश समेत दर्जनों महिलाओं ने बताया कि उनके हजारों रुपये ऐंठकर कंपनी फरार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महीने से एक निजी फाइसेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर 4 युवक क्षेत्र में घूम रहे थे। इन्होंने बद्रीपुर के पास किराया का कमरा ले रखा था। वहीं से गांव में आकर फाइनेंस कंपनी से जुड़ने के नाम पर महिलाओं से 11-11 सौ रुपये एकत्रित किए। महिलाओं को झांसा दिया कि इस राशि के बदले 30 मार्च को उनके अकाउंट में 50 हजार राशि जमा हो जाएगी। वीरवार को महिलाएं पहले बैंक पहुंची।

महिलाओं की शंका तब विश्वास में बदली जब महिलाओं को बद्रीपुर में किराये के कमरे में रह रहे चारों कर्मचारी कमरा छोड़ फरार मिले। उसके बाद इस भवन के मकान मालिक के साथ महिलाएं शिकायत दर्ज करवाने पांवटा थाने में पहुंची। शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि इन कर्मचारियों ने बांगरन में महिलाओं के दो समूहों के अलावा मानपुर देवड़ा व अमरकोट में चल रहे एसएचजी से जुड़ी महिलाओं के पैसे ऐंठ लिए हैं।


उधर, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि महिलाओं की शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने संबंधित कंपनी की रसीदें भी दिखाई हैं। लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed