फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   car accident, three tourist injured

हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर खाई में लुढ़की कार, तीन पर्यटक घायल

Thu, 18 May 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 18 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन

संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर बुधवार रात करीब 2.30 बजे एक कार खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए। हरियाणा नंबर की यह कार हरिपुरधार से संगड़ाह की ओर आ रही थी। बड़याल्टा के पास चालक का गाड़ी से नियंत्रण हटने के कारण करीब 20 फुट गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


इस हादसे में कार में सवार हरियाणा के जिला यमुनानगर के छछरोली निवासी गुरमीत सिंह, मयंक सिंगला व विशाल गोयल घायल हो गए। उन्होंने स्वयं ही एंबुलेंस व पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लाया गया।
विज्ञापन


खंड चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी पीएल जोशी ने बताया कि चालक के खिलाफ  लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed