{"_id":"57712f6c4f1c1b775e79a90f","slug":"bikers-hit-two-sister-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने दो बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ने दो बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
दिखानी होगी वैधानिक चेतावनी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे नंबर-7 पर दो युवतियों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई है जबकि दूसरी युवती की दोनों टांगे बुरी तरह से जख्मी हो गई है। हादसा उस समय पेश आया जब सोमवार को नेशनल हाईवे-7 पर शंभुवाला बस स्टॉप पर दो सगी बहनें नाहन कॉलेज आने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान पांवटा साहिब की ओर से आई एक तेज रफ्तार होंडा मोटर साइकिल ने दोनों बहनों को जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि बड़ी बहन कविता बाइक के साथ 20 फुट खींचती चली गई। जबकि छोटी बहन संतोष भी बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन के माध्यम से दोनों बहनों को नाहन अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों बहनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। कविता ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि संतोष की पीजीआई चंडीगढ़ में गंभीर हालत बनी हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभुवाला में वेल्डिंग की दुकान करने वाले देवेंद्र सिंह थापा की बड़ी बेटी कविता जीपीजी कॉलेज नाहन में बीए पार्ट-2 की छात्रा थी। कविता अपनी छोटी बहन संतोष को बीए पार्ट-1 में एडमिशन दिलाने नाहन जाने के लिए घर से निकली थी। घर के समीप पीर की मजार के पास वह दोनों बस के इंतजार में खड़ी थी कि अचानक कोलर की ओर से एक मोटरसाइकिल उनका काल बनकर आई जिसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बाइक कोलर निवासी नवनीश चला रहा था जो कि घटना को अंजाम देने के बाद से लापता है। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को अपने कब्जे में लिया है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी तपेंद्र व एक निजी बस चालक ने बताया कि बाइक सवार बहुत तेज गति से नाहन की ओर आ रहा था। उन्होंने बताया कि वह बाइक पर फोन भी सुन रहा था। मृतका अपने एक भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। कविता के पिता देविंद्र सिंह थापा शंभूवाला में वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। शंभूवाला में घटी इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
एसएचओ सदर थाना नाहन तिलकराज शांडिल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला मोटर साइकिल चालक के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।