{"_id":"be03b0b7ce9fda80a78e3a6d2b8c5358","slug":"accused-of-rape-case-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी पंचकूला से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का आरोपी पंचकूला से गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र नाहन के अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को नाबालिग से दुराचार करने के एक मामले में पिछले 5 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी पाई है। नाहन पुलिस की टीम ने आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को नाहन कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इंद्र सिंह (29) हरियाणा-हिमाचल की सीमा से सटे गांव ठंडूत समीप मोरनी निवासी पर नाहन क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने बीती 5 जुलाई, 2015 को नाहन थाने में दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत पीड़ित लड़की की शिकायत पर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से ही आरोपी लगभग 5 माह से फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने विभिन्न राज्यों में अपनी टीमों को भेजा था। शनिवार को आरोपी इंद्र सिंह पंचकूला हरियाणा से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे आगामी कार्रवाई के लिए नाहन लाया गया।
विज्ञापन
उधर, सदर थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पंचकूला से गिरफ्तार दुराचार के आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे अदालत ने एक दिसंबर तक का पुलिस रिमांड दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन