{"_id":"581b46484f1c1bc1324377bb","slug":"accused-of-chure-case-on-police-remand-till-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस मामले के आरोपी शनिवार तक पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस मामले के आरोपी शनिवार तक पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
haryana police
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब(सिरमौर)। चरस मामले के आरोपियों को शनिवार, 5 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। उत्तराखंड से अवैध नशे की खेप लेकर पहुंचे आरोपी, गोविंदघाट बैरियर पर नाके में दबोचे गए थे। एनडीपीएस एक्ट मामले में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। बता दें कि यमुना पुल बैरियर संयुक्त टीम ने नाका लगाया था। एएसआई रविंद्र लाल व सुरक्षा शाखा टीम जांच कर रही थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह बाइक उत्तराखंड से पांवटा पहुंची। बाइक सवारों से एक केरीबेग(थैला) में 762 ग्राम चरस बरामद की गई थी। इसके बाद आरोपी नाहन निवासी आरोपी विजय तोमर(37) व नरेेन कुमार(32) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को वीरवार पांवटा अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों को शनिवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन